Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मिल्कीपुर उपचुनाव में संजय शुक्ला को पीठासीन अधिकारी बनाए जाने का विरोध




    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष कुमार मिश्रा


    उत्तर प्रदेश अयोध्या :---समाजवादी पार्टी ने भाजपा से सभासद रहे व पार्टी में पदाधिकारी संजय शुक्ल को पीठासीन अधिकारी बनाए जाने की जानकारी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन और सांसद अवधेश प्रसाद ने दी। अचानक में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में जब पवन पांडेय यह जानकारी दे रहे थे तब सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव आद कई नेता मौजूद रहे। संजय शुक्ला संस्कृत विद्यालय में शिक्षक बताए गए हैं। सांसद ने बताया की जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह को पार्टी नेताओं के साथ ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने क्या अनुरोध किया है। साथ यह भी कहा कि उपचुनाव में सभी वर्गों की ड्यूटी लगाई जाए। उसमें किसी प्रकार का भेदभाव ना हो। 2022 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में जिंदगी ड्यूटी लगी है, उनमें से ही किसी एक चुनाव के मतदान कार्मिकों को ड्यूटी लगा दी जाए। अगर कोई रिटायर है तो उसके स्थान पर दूसरे की सांसद ने सत्ता पक्ष के दबाव में भाजपा समर्थक कर्मचारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगाने को उपचुनाव में निर्वाचन आचार संहिता का उलंघन क्या आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनूप सिंह अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष शावेज जाफरी शादाब खान अमृत राजपाल पार्टी के नेता मौजूद रहे

    Bottom Post Ad

    Trending News