उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर बलिया:--*क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का महापर्व रविवार को भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों ने शान से तिरंगा झंडा फहराया, शहीदों को याद किया और मिठाइयां बांटी।
इसी क्रम में अखार-नगवा ढाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा परिसर में बैंक के प्रबंधक पल्लव कुमार पांडेय द्वारा शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के शहीदों को याद किया। उसके बाद लोगों में मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से अरविंद चौधरी, संदीप कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, बब्बन विद्यार्थी, डॉ0 सुरेशचंद्र प्रसाद, विश्वनाथ पांडेय, दद्दन सिंह, बंटी सिंह, अनुभव मिश्रा, संजय जायसवाल, गौरीशंकर पासवान, अश्वनी ठाकुर, बब्बन साहनी आदि मौजूद रहे।
उधर बाबा साधु चरण शिक्षण संस्थान नगवा में बतौर मुख्य अतिथि, मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने झंडारोहण किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भिन्न-भिन्न गीतों एवं एकांकी नाटक की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान शिक्षण संस्थान के प्रबंधक राधाकृष्ण पाठक एवं प्रधानाध्यापक मनीष पाठक ने मुख्य अतिथि केके पाठक एवं विशिष्ट अतिथि राधेश्याम पाठक का स्वागत कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णकांत पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को संयम, साहस और धैर्य के साथ अध्ययन करना चाहिए। अनुशासन ही देश को महान बनाता है। इसका पालन करते हुए सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि राधेश्याम पाठक ने कहा कि बाबा साधुचरण सेवा संस्थान ने विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए हमें जो व्यवस्था की है वह सराहनीय है। गरीब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था को उन्होंने प्रशंसा की।

TREND