Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बैरिया बलिया:---थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक श्री रामायण सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।

    घटना का विवरण-
                                दिनांक- 12.02.2025 को वादी मुकदमा द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र बावत प्रतिवादीगण सुरेश गोड पुत्र स्व0 मोहन गोड़,मंटु गोड पुत्र सुरेश गोड़,सोनू गोड़ पुत्र सुरेश गोड़, लक्ष्मण गोड़ पुत्र स्व0 मोहन गोड़ ,पन्ना लाल गोड़ पुत्र स्व0 मोहन गोड़ , सुरज गोड़ पुत्र सुरेश गोड़ , शिवजी गोड़ पुत्र पन्ना लाल गोड़ व पाँच व्यक्ति अज्ञात द्वारा वादी तथा वादी के परिवार पर धारदार हथियार, भाला,गड़ासा के साथ गाली देते हुए जान से मारने की नियत से वार करने व वादी मुकदमा की बहन के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/2025 धारा 109/118(1)/115(2)/352/351(3)/333/3(5)/74 BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री पन्नालाल मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा दिनांक 13.02.2025 को वांछित अभियुक्तगण की तलाश में उनके घर ग्राम चांदपुर दबिश देकर मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सोनू गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 2.लक्ष्मण गौड़ पुत्र स्व0 राधा मोहन गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 3.सुरेश गौड़ पुत्र स्व0 राधा मोहन गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 4.मन्टू गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया* को कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार समय 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 69/25 धारा 109/118(1)/115(2)/352/351(3)/333/3(5)/74 BNS थाना बैरिया, बलिया
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
    1. सोनू गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 
    2. लक्ष्मण गौड़ पुत्र स्व0 राधा मोहन गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 
    3. सुरेश गौड़ पुत्र स्व0 राधा मोहन गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 
    4. मन्टू गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया
    वांछित अभियुक्तगण-
    1. पन्ना लाल गोड़ पुत्र स्व0 मोहन गोड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया बलिया
    2. सूरज गोड़ पुत्र सुरेश गोड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया बलिया
    3. शिवजी गोड़ पुत्र पन्ना लाल गोड़ निवासी चांदपुर थाना बैरिया बलिया
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
    1. उ0नि0 श्री पन्ना लाल थाना बैरिया जनपद बलिया
    2. हे0का0 धर्मेन्द्र चौधरी थाना बैरिया जनपद बलिया 
    3. हे0का0 अशोक भारद्वाज थाना बैरिया जनपद बलिया 
    4. का0 नीरज कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News