Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    01 अदद वाहन टाटा मैजिक से 03 राशि गोवंश की अवैध तस्करी हेतु ले जा रहे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद वाहन टाटा मैजिक से 03 राशि गोवंश की अवैध तस्करी हेतु ले जा रहे 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर के कुशल निर्देशन में जुर्म जरायम रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता।  

    घटना का संक्षिप्त विवरण-
     उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.03.2025  को प्रशिक्षु उ0नि0 नीरज यादव मय हमराह हे0का0 भाष्कर नाथ व का0 आयुष सिंह रवानाशुदा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग में मौजुद थे कि मुखबीर खास की सूचना पर रूद्रवार नहर पुलिया के पास से 01 नफर *अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामविलास राम निवासी ग्राम कुसही हरनाटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष* को 01 अदद वाहन टाटा मौजिक में 03 राशि गोवंश ( 02 राशि गाय व 01 राशि बछिया) के साथ करीब  11.35  बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत करते हुए बरामद वाहन टाटा मैजिक संख्या- UP60BT4816 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर  नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. सूरज कुमार पुत्र रामविलास राम निवासी ग्राम कुसही हरनाटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष
    बरामदगी-
    03 राशी गोवंश (02 राशि गाय व 1 अदद बछिया)
    01 अदद वाहन टाटा मैजिक UP60BT4816
    पंजीकृत अभियोग-
    मु0अ0सं0-62/2025 धारा 3/5A/8 गोबध नि0अ0 व 11 पशु क्रूरता अधि0  थाना सिकन्दरपुर बलिया ।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1.प्रशिक्षु उ0नि0 श्री नीरज यादव थाना सिकन्दरपुर बलिया।
    2. हे0का0 भाष्कर नाथ थाना सिकन्दरपुर बलिया ।3.  का0 आयुष सिंह  थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
     

    Bottom Post Ad

    Trending News