Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दुष्कर्म/ पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिय 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    नगरा बलिया:----थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म/ पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार पाठक  थाना नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।   
     
    उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2025 धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सचिन राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी ताड़ीबड़ागांव (बंजरिया) थाना नगरा जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर  ताड़ीबड़ागांव चट्टी से आगे भीमपुरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 54/2025 धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट बीएनएस में वांछित  अभियुक्त है, जिसको गिरफ्तारी का बोध कराते हुये समय करीब 14.00 बजे दिन में हिरासत पुलिस में लिया गया । थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 54/2025 धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना नगरा, बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. सचिन राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी ताड़ीबड़ागांव (बंजरिया) थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 सूरज कुमार थाना नगरा बलिया   
    2. का0 अम्बुज साहू थाना नगरा, बलिया 


    Bottom Post Ad

    Trending News