Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    01 नफर अभियुक्त को 02 वर्ष का साधारण कारावास व रू 5000/- (पांच हजार रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मामले में मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 बलिया  द्वारा दोषी करार देते हुए 01 नफर अभियुक्त को 02 वर्ष का साधारण कारावास व   रू 5000/- (पांच हजार रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।


    दिनांक- 04.04.2025 को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी से थाना सहतवार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 63/2003  धारा-2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम  से सम्बन्धित प्रकरण में आरोपित 01 नफर अभियुक्त संजय सिंह पुत्र शीतल सिंह निवासी कस्बा सहतवार, थाना सहतवार  बलिया को मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 बलिया द्वारा-धारा-2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 02 वर्ष का साधारण कारावास व 5000/-(पांच हजार रु0 मात्र) के अर्थदण्ड से से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा । 


    अभियोजन अधिकारी- विशेष लोक अभियोजक- श्री अजय कुमार तिवारी

    Bottom Post Ad

    Trending News