उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सहतवार बलिया:---थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से 4 पेटी प्रत्येक पेटी मे 45 पाउच बन्टी बबली, कुल 180 पाउच प्रत्येक पाउच 200ML कुल 36 ली0 अवैध देशी शराब बरामद।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार, व थानाध्यक्ष सहतवार श्री दिनेश पाठक के नेतृत्व मे आज दिनांक-04.04.2025 को उ0नि0 नितेश कुमार गुप्ता मय हमराह फोर्स के रवाना शुदा रो0आम तारीखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि प्राप्त सूचना के आधार पर नदी के रास्ते बिहार प्रान्त मे तस्करी हेतु ले जाते समय एक झोले मे कुल 4 पेटी प्रत्येक पेटी मे 45 पाउच बबली बन्टी फ्रूटी कुल 180 पाउच प्रत्येक पाउच 200ML कुल 36 ली0 अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त सोनू कुमार यादव पुत्र स्व0 रजिन्दर यादव निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान, बिहार को विसौली चट्टी से हसनपुरा की तरफ जाने वाले तिराहे से समय 15.20 बजे गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व माननीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया व कराया गया । फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 59/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. सोनू कुमार यादव पुत्र स्व0 रजिन्दर यादव निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान, बिहार उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी-
1. कुल 04 पेटी प्रत्येक पेटी मे 45 पाउच बबली बन्टी कुल 180 पाउच प्रत्येक पाउच 200ML कुल 36 लीटर नाजायज देशी शराब ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 59/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 नितेश कुमार गुप्ता थाना सहतवार जनपद बलिया।
2. का0 अनिल कुशवाहा थाना सहतवार जनपद बलिया ।
3. का0 अनिल कुमार चतुर्थ थाना सहतवार जनपद बलिया।
4. का0 रुखशाद खान थाना सहतवार जनपद बलिया ।
5. का0 धीरज यादव थाना सहतवार जनपद बलिया ।

TREND