Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शहीद जवान की अंतिम विदाई 8 माह के बेटे ने दी अपने पिता को मुखाग्नि उमड़ा जनसैलाब सभी आंखें नम




    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया में जवान की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, 8 महीने के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि

    बलिया गंगापुर :---बलिया में गंगापुर के पचरूखिया गंगा तट पर सेना के जवान दीपक यादव की अंतिम विदाई में भावुक दृश्य देखने को मिला। आठ महीने के बेटे ने अपने फौजी पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं।

    अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने शहीद जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले इस वीर सपूत की शहादत ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
    उस समय मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई जब मात्र आठ माह के अबोध बालक ने अपने फौजी पिता को मुखाग्नि दी। पचरूखिया,गंगापुर गंगा तट पर सेना के जवान की अंतिम विदाई में हजारों लोग उमड़ पड़े। इसके साथ ही देश की रक्षा करने की कसम लेने वाला "दीपक" हमेशा के लिए बुझ गया।

    दो अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

    सूरतगढ़ राजस्थान में तैनात आर्मी मेडिकल कोर के जवान की मौत दो अप्रैल की सुबह हो गयी। जिनका शव शुक्रवार की देर साय रेवती थाना क्षेत्र दलछपरा गृह गांव पहुंचा। सेना के वाहन पर यूनिट के सुबेदार प्रदीप के साथ सेना के जवान भी अपने साथी के शव के साथ आए थे।जगह जगह लोगो ने तिरंगे झंडे के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किया। जवान का गांव पहुंचने पर परिजनो में कोहराम मच गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News