Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सबसे लोकप्रिय इनडोर प्लांट्स, जो घर को प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ शुद्ध हवा भी प्रदान करते हैं : संतोष कुमार गुप्ता

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 



    बलिया उत्तरप्रदेश:---सबसे लोकप्रिय इनडोर प्लांट्स, जो घर को प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ शुद्ध हवा भी प्रदान करते हैं।

    1. डाइफेनबैचिया (Dieffenbachia):- इस प्लांट को ज्यादा धूप या प्रकाश की आवश्यकता नही होती हैं। डाइफेनबैचिया को अच्छी जल-निकासी वाली मिट्टी में लगाएं। इसकी पीली पत्तियों को समय-समय पर काटकर हटाते रहें।

    2. जी जी प्लांट ( ZZ plant):- अगर आपके घर में बहुत कम सनलाइट आती हैं और आप पौधा लगाना चाहते हैं तो ZZ प्लांट को जरूर लगाये। यह प्लांट कम रोशनी में भी अच्छे से ग्रो करता हैं। इस प्लांट को बहुत कम पानी की जरूरत होती हैं। लो-मेंटेनेंस प्लांट होने के कारण इसे आप घर के अंदर बेडरूम में भी रख सकते हैं।

    3. स्नेक प्लांट (Sansevieria):- इस प्लांट को घर के अंदर और बाहर कही भी लगा सकते हैं। इसे ना ज्यादा धूप की जरूरत होती हैं और ना ही ज्यादा पानी की। यह बिना पानी के कई हफ्तों तक सर्वाइव कर लेता हैं।

    4. मनीप्लांट (Pothos):- इस पौधे को वास्तुशास्त्र में धन एवं समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता हैं। यह मिट्टी और पानी दोनों में ही बहुत आसानी से ग्रो हो जाता हैं। मनीप्लांट को घर के अन्दर खिड़की या दरवाजों के पास रखे। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता हैं।

    5. मोनस्टेरा (Monstera):- यह प्लांट हवा में मौजूद हानिकारक गैसों को सोख लेता हैं और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता हैं। इस प्लांट को कम पानी की आवश्यकता होती हैं। इसे इनडोर और सेमी-शेड वाली जगह पर रख सकते हैं, लेकिन सीधी तेज धूप से बचा के रखें।


    Bottom Post Ad

    Trending News