Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आगरा-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा: कार मेटाडोर और बस के बीच पिसी, दो की मौत



    उत्तर प्रदेश आगरा 
    इनपुट:सोशल मीडिया 

    आगरा :---रविवार रात आगरा-मथुरा हाईवे पर रुनकता स्थित हीरा लाल प्याऊ कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक मेटाडोर यू-टर्न ले रही थी और उसके पीछे चल रही कार ने ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार मेटाडोर और बस के बीच में बुरी तरह पिस गई।
    हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान दीपक (36), निवासी थाना भोगांव, कल्याणपुर (मैनपुरी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। हादसे के वक्त बस में 60 से 65 सवारियां मौजूद थीं।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मथुरा की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने यू-टर्न के लिए ब्रेक लगाए। इसके पीछे कार थी, जिसने अचानक ब्रेक लगाए। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार आगे यू-टर्न ले रहे कंटेनर में जा घुसी और मेटाडोर व बस के बीच बुरी तरह फंस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर पलट गई और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
    हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
    मेटाडोर चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
    कार में फंसे शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से पहले कार को हटाया गया, फिर कार का दरवाजा काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
    पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

    Bottom Post Ad

    Trending News