उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---उल्लेखनीय है कि कल दिनांक-03.04.2025 की देर रात्रि में थाना प्रभारी नगरा और उनकी टीम के द्वारा एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया था जब उसे चेक किया गया तो गाड़ी के चालक के पास से एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का पहचान पत्र तथा कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड और अवैध असलहा बरामद किया गया। जब उससे गहनता से और शक्ति से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया है कि वह इन सब चीजों का छद्म रूप से और गलत इस्तेमाल करता था और अपने आप को पुलिस सब इंस्पेक्टर के रूप में बाहर लोगों को बता कर उनसे वसूली भी करता था ।इसका नाम अमित कुमार यादव है, जब और इसके बारे में शक्ति से पूछताछ की गई तो इसके संबंध में जनपद लखनऊ से 138 एनआई एक्ट में भी NBW और 83 सीआरपीसी की कार्यवाही प्रचलित थी । यह बहुत ही शातिर किस्म का एक बहरूपिया अपराधी है, इसके 04 या 05 केस विभिन्न जनपदों में लिखे हुए हैं, आज इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
इस संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट।

TREND