उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया :-- श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगवा गांव स्थित जय आदि देव बाबा मंदिर के निकट राधाकृष्ण माधव ठाकुर बाड़ी के सभा कक्ष में जन्मोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। इस उपलक्ष्य में ठाकुर बाड़ी स्थित श्रीराम एवं राधाकृष्ण की विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सोहर, बधाई, चैता एवं भजन आदि गीतों की प्रस्तुति कर राम नवमी पर्व धूम-धाम से मनाया गया।
इस दौरान हरेराम पाठक व्यास ने देवी गीत एवं श्रीराम जन्म पर आधारित कई चैता, एवं भजन गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया। जन्मोत्सव के अवसर पर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगड़ गूंज उठा। आयोजक पं0 अश्विनी कुमार उपाध्याय ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन संपन्न कराई। तथा कलाकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। लोगो में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर धनंजय कुमार उपाध्याय, अवनीश उपाध्याय, जीतेंद्र पांडेय, सत्य नारायण पाठक, विश्वनाथ पाठक, प्रताप पाठक खन्नू, हरिशंकर पाठक, विनोद पाठक, लल्लू पाठक, दीपक खरवार, श्रीराम पाठक , आदित्य नारायण पाठक , बच्चा खरवार , गायक राजेश पाठक, पप्पू पांडेय, नंदलाल पाठक , डब्बू तिवारी, संजीव ठाकुर, संपूर्णानंद दुबे, मैनेजर ठाकुर, अनिल पाठक, गायक भोला पाठक, सुनील पाठक, अशोक पाठक, नागेश्वर खरवार, निखिल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

TREND