Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत तकमीनगंज पुल के पास पलटी मैजिक ड्राइवर सहित चार लोग घायल

    उत्तर प्रदेश अयोध्या
    इनपुट:संतोष मिश्रा

     

     अयोध्या :----अयोध्या जनपद के तारुन थाना अंतर्गत हैदरगंज की तरफ से सवारी लेकर फैजाबाद जा रही मैजिक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तकमीनगंज पुल के नीचे खाई में गिर गई यह घटना लगभग 10:00 बजे की है जिसमें ड्राइवर व मैजिक पर सवार चार व्यक्तियों को चोटें आई है सुचना मिलते ही तारुन थाना मय फोर्स मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में चोटिल हुई व्यक्तियों तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है चोटिल हुए व्यक्तियों की पहचान गुरु प्रसाद  पुत्र ननकू, श्रीमती धनपता ,निवासी कनुवापुर 
    थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या व ड्राइवर प्रदीप पुत्र जय नाथ यादव निवासी गुंन्धौर 
     थाना बीकापुर जनपद अयोध्या व भानमती निवासी कनुवापुर थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को व राम जीत पुत्र रामफेर निवासी केरालाल खां थाना हैदरगंज को चोटे आई है। धन पता, गुरु प्रसाद , एवं भानमती को प्राथमिक उपचार के बाद दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मैजिक का नंबरUP42 BT 7497है।

    Bottom Post Ad

    Trending News