उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---कटहल का आचार बनाने की विधि सामग्री
कटहल – 1 किलो (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
नमक – 100 ग्राम
हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 3 छोटे चम्मच
सौंफ – 3 बड़े चम्मच
मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच
कलौंजी – 1 बड़ा चम्मच
सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच
हींग – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 300-400 मिली
विधि
कटहल के टुकड़ों में हल्का नमक (Salt) डालकर प्रेशर कुकर में 1-2 सीटी तक उबालें. ध्यान रखें कि यह ज्यादा नरम न हो.
उबले कटहल को सूती कपड़े पर फैलाकर 1 दिन धूप में सुखाएं ताकि सारा पानी निकल जाए.
एक कढ़ाही में सौंफ , मेथी दाना , और सरसों दाना को हल्का भूनें (Roast) और दरदरा पीस लें . इसमें कलौंजी , हल्दी , मिर्च पाउडर , नमक और हींग मिलाएं.
सरसों का तेल को तेज आंच पर गर्म करें (Heat) जब तक धुआं (Smoke) न निकले. फिर इसे ठंडा करके अचार में डालें.
कटहल और मसालों को एक बड़े बर्तन में अच्छे से मिलाएं . ठंडा किया हुआ तेल डालकर सब कुछ एकसार करें.
अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें. 2-3 दिन धूप में रखें ताकि मसाले अच्छे से सेट हो जाएं. आचार तैयार है।

TREND