Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरेंnews update




    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 

                       
    बलिया उत्तरप्रदेश:---पहलगाम आतंकी हमले के 3 दहशतगर्दों के स्केच जारी, पहलगाम पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की, सैफुल्लाह कसूरी निकला पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड।

    1= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम हमले को लेकर कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे। यह समिति देश की सुरक्षा से जुड़े फैसले लेने वाली सर्वोच्च समिति है। बता दें, पहलगाम हमला 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

    2= सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री को पहलगाम और पूरे जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है

    3= तीनों सेना प्रमुख के साथ दिल्ली में रक्षा मंत्री की हाईलेवल मीटिंग, सीधा संदेश- 'पहलगाम हमले का हिसाब होगा'

    4=पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मंगलवार रात को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान अमित शाह खुद भावुक नजर आए। 

    5=पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूँ कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। अमित शाह

    6=पहलगाम अटैक के 3 संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी, लेफ्टिनेंट नरवाल के पार्थिव शरीर से लिपटकर रो पड़ीं पत्नी, उन्हीं के सामने सिर में गोली मारी थी

    7=आतंकियों ने 6 लोगों को पत्नी के सामने गोली मारी, कोई हनीमून तो कोई सालगिरह मनाने पहलगाम पहुंचे थे;

    8=नमाज से रोकना, मस्जिदों में सर्वे, बाबर, औरंगजेब... मजहब पूछकर गोली मारी क्‍योंकि उन्‍हें लगता है मुसलमानों को दबाया जा रहा है, रॉबर्ट वाड्रा
    का विवादित बयान

    9= वाड्रा ने कहा कि धर्म और सियासत को अलग-अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "आतंकियों ने आईडी देखकर लोगों की जान ली, क्योंकि उन्हें लगता था मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। यह तरीका बिल्कुल गलत है। मैं इसका पूरी तरह से विरोध करता हूं

    10= पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट में 2 मिनट का मौन, वकीलों ने सफेद रिबन लगाकर जताया विरोध, जज बोले- ये राक्षसी हरकत

    11=भारत इसे कभी नहीं भूलेगा- पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

    12= वित्त मंत्री सीतारणम ने भी बीच में ही छोड़ी US और पेरु की यात्रा; लौट रहीं भारत

    13=पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पीएम मोदी के कानपुर दौरे को रद्द कर दिया गया है। इस आतंकी हमले में कानपुर के निवासी शुभम द्विवेदी की भी हत्या हुई है। इस हमले के मद्देनजर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 24 अप्रैल को पीएम मोदी के कार्यक्रम को रद्द किया गया है।

    14= आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, CM योगी ने किया स्वागत, परिवार संग जेडी वेंस ने किए ताजमहल के दीदार

    15= राजीव गांधी स्टेडियम में आज SRH Vs MI, रोहित-सूर्या पर होंगी नजरें; प्लेऑफ में बने रहने के लिए हैदराबाद की जीत जरूरी

    16= हैदराबाद-मुंबई मैच में नहीं होगा पटाखे-चीयरलीडर्स का सेलिब्रेशन, काली पट्टी पहनकर उतरेंगे खिलाड़ी; कश्मीर टेरर अटैक में मारे गए लोगों को देंगे श्रद्धांजलि

    17= सेंसेक्स 521 अंक ऊपर 80,116 पर बंद, निफ्टी 162 अंक चढ़कर 24,329 पर पहुंचा, NSE के IT और ऑटो सेक्टर में 4.5% की तेजी

    18= अक्षय तृतीया से पहले टूटा सोना, ये एक दिन में ₹2,700 गिरकर ₹95,784 पर आया,  ये साल की दूसरी बड़ी गिरावट।

    ➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से रेशम उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार 7500 समूहों को रेशम उत्पादन से जोड़ने की योजना बना रही है। 15 जिलों में रेशम कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और सरकार ग्रामीण रोजगार को नई दिशा देने की तैयारी कर रही है।

    ➡लखनऊ- पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में गांधी प्रतिमा पर हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और पोस्टर के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, जबकि लोगों में घटना को लेकर गहरी नाराजगी और आक्रोश था।

    ➡अलीगढ़- हरदुआगंज में चार युवकों द्वारा दलित किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। किशोरी को जंगल में खींच कर गैंगरेप किया गया और रातभर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है।

    ➡सुल्तानपुर- दबंगों ने ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पिंटू पर जानलेवा हमला किया। घटना के दौरान प्रधान समेत चार लोगों की जमकर पिटाई की गई। प्रधान ने मामले की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। यह घटना कूरेभार थाना क्षेत्र में हुई।

    ➡बुलंदशहर- दलितों पर थार चढ़ाने वाले चार दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस घटना में दलित समाज की एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थार वाहन भी बरामद किया। घटना देहात थाना क्षेत्र के सुनहरा इलाके में हुई थी।

    ➡कन्नौज- डीएम आशुतोष मोहन ने तिर्वा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, जहां तीन डॉक्टर गायब पाए गए। डीएम ने उनके एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए और एक डॉक्टर को छह महीने से गैरहाजिर रहने के कारण जवाब तलब किया। इस निरीक्षण के बाद सीएचसी में हड़कंप मच गया।

    ➡जालौन- अज्ञात कारणों से जंगल में भीषण आग लग गई, जो करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गई। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। आग गेहूं की फसल की ओर बढ़ने लगी, जिसे देखकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।

    ➡बिजनौर- लव मैरिज के चलते युवती के परिजनों ने दबंगई की। दुल्हन के परिजनों ने दिनदहाड़े दूल्हे के घर पर लाठी-डंडों से हमला किया और दुल्हन को जबरन अपहरण कर लिया। दूल्हे ने पुलिस में तहरीर दी और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना स्योहारा थाना क्षेत्र के सबदलपुर इलाके में हुई।

    ➡सोनभद्र- संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी के घरों में आग लग गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से लाखों की नगदी, गृहस्थी का सामान और तीन बकरियां जलकर राख हो गई। इस घटना से प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है।

    ➡कन्नौज- एक महिला को बैंक में रुपये जमा करने जाते समय टप्पेबाजों ने ठग लिया। टप्पेबाज महिला को बातों में फंसा कर 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, और बैंक ऑफ इंडिया की गुरसहायगंज शाखा में हुई इस टप्पेबाजी की जांच शुरू हो गई है।

    ➡कन्नौज- गेहूं की फसल में अचानक आग लगने की घटना हुई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, जहां किसानों ने राहत की सांस ली जब आग को बुझा लिया गया।

    ➡गोंडा- मेडिकल कॉलेज से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लोग एंबुलेंस को स्टार्ट करने के लिए धक्का दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे इस घटना पर सवाल उठाए गए कि आखिर क्यों एंबुलेंस को धक्का लगाना पड़ा।

    ➡दिल्ली- आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नापाक साजिश रचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब दिया जाएगा और भारत को डराया नहीं जा सकता। राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।



    Bottom Post Ad

    Trending News