उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---पुदीने (Mint) के पौधे को अगर सही देखभाल न मिले, तो यह जल्दी सूखने लगता हैं। ऐसे में, अगर आप चाहते हैं कि पूरी गर्मियाँ आपके घर में ताजा पुदीना बना रहे, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पुदीने के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं।
■ पुदीने के पौधे की गर्मियों में देखभाल के लिए कुछ खास बातें:
● सही मिट्टी का चयन करें:-
पुदीने का पौधा अच्छी जल-निकासी वाली और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी में अच्छे से ग्रो करता हैं। इसके लिए आप मिट्टी के साथ खाद और बालू का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे मिट्टी नरम और उपजाऊ बनी रहे।
● नियमित सिंचाई करें:-
गर्मियों में पुदीने के पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत होती हैं। दिन में कम से कम एक बार (सुबह या शाम) पौधे में पानी जरूर डालें, ताकि मिट्टी हमेशा नम बनी रहे। लेकिन ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न भर जाए, क्योंकि इससे जड़ें सड़ भी सकती हैं।
● सीधी धूप से बचाएं:-
पुदीने का पौधा हल्की धूप और छायादार जगह में बेहतर तरीके से बढ़ता हैं। अगर बहुत तेज धूप पड़ रही हैं, तो पौधे को छायादार जगह पर रखें या ग्रीन नेट के नीचे रख दें ताकि पत्तियां मुरझाने न पाए।
● कटाई-छंटाई करें:-
पुदीने के पौधे को घना और स्वस्थ बनाये रखने के लिए समय-समय पर इसकी कटाई-छंटाई करना जरूरी हैं। जब पत्तियां ज्यादा बढ़ जाये, तो ऊपर से हल्का सा काट दें। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और नई पत्तियां जल्दी निकलेंगी।
● जैविक खाद का करें इस्तेमाल:-
हर 20-25 दिन में पौधे में जैविक खाद जैसे गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या पत्तियों की खाद डालें। इससे पौधा हरा-भरा रहेगा और पत्तियों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
● कीड़ों और रोगों से बचाव करें:-
गर्मियों में पुदीने के पौधे में कीटों का खतरा बढ़ जाता हैं, इसके लिए आप नीम-ऑयल या हल्का साबुन मिश्रित पानी छिड़क सकते हैं, जिससे पत्तियां सुरक्षित रहें और पौधा स्वस्थ बना रहे।
● कटिंग से नये पौधे उगाएं:-
अगर आपको लगता हैं कि आपका पौधा कमजोर हो रहा हैं, तो आप इसकी टहनी काटकर पानी में डाल दें, कुछ ही दिनों में जड़ें आ जाएंगी और आप इसे नए गमले में लगा दें। इस तरह आपका पुदीने का पौधा हमेशा बढ़ता रहेगा।

TREND