Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    कमल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया खुलासा




    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    संतोष मिश्रा 
    अयोध्या :- गयासपुर पुलिस चौकी थाना तारून क्षेत्र में हुई युवक कमल सिंह की हत्या का अयोध्या पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा। तारून पुलिस व एसओजी की टीम ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार आला कत्ल भी बरामद। शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद। विवाद के बाद दोनों ने कमल सिंह की ईट से कूच कर दी थी हत्या। आरोपी लाखन सिंह थाना पूराकलंदर क्षेत्र का तो विकास सिंह थाना महाराजगंज क्षेत्र का है निवासी। हिस्ट्रीशीटर भी है विकास सिंह, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया जाता है। थाना तारून के गौराघाट के पास 19 मई की रात देसी ठेके पर मृतक कमल सिंह के साथ हुआ था विवाद, 20 मई की सुबह सड़क पर मिला था शव। तारून पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश भेजा गया जेल।

    Bottom Post Ad

    Trending News