Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Arms act सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद।

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 



    नगरा बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद।

    पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा  के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री आलोक कुमार गुप्ता व श्री कौशल पाठक थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।    

    उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 12.05.2025 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 सूरज रावत मय हमराह हे0का0 अजय कुमार त्रिपाठी,का0 रमेश चौहान के साथ देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/ वारंटी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में मामूर थे कि  मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त अनिकेत सिंह उर्फ गोधन सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी ग्राम अतरौली करमौता थाना नगरा जनपद बलिया उम्र लगभग 25 वर्ष को मलप रोड देवढ़िया ग्राम के पास से समय 04.35 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0स0 136/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया  ।
     अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
    1.मु0अ0सं0 25/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना नगरा जनपद बलिया।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. अनिकेत सिंह उर्फ गोधन पुत्र शिवशंकर सिंह ग्राम अतरौली करमौता थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष
    बरामदगी-
    1. एक अदद तमंचा .315 बोर
    2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. थानाध्यक्ष नगरा श्री कौशल कुमार पाठक जनपद बलिया 
    2. उ0नि0 श्री सूरज रावत थाना नगरा जनपद बलिया   
    3. हे0का0 अजय कुमार त्रिपाठी थाना नगरा जनपद बलिया
    4. का0 रमेश चौहान  थाना नगरा  जनपद जनपद बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News