Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पूर्व निकाली गई कलश शोभा यात्रा



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :-- क्षेत्र के उग्रसेनपुर, ओझा कछुआ में स्थित नवनिर्मित श्री रामलला हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने से पूर्व शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश-शोभा यात्रा निकाली गयी। पुरुष एवं महिलाएं पित वस्त्र धारण करके गंगाजल भरने के लिए अपने सिर पर कलश लेकर, कलश एवं शोभायात्रा की शुभारंभ किया। भजनों के धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। धार्मिक गीतों एवं जयकारा के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
     सर्व प्रथम कलश, शोभा यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उग्रसेनपुर, ओझा कछुआ, सनाथ पांडेय के छपरा, विशुनपुरा, बसरिकापुर होते हुए सभी श्रद्धालुओं के साथ गंगा घाट पहुंचे जहां मुख्य यजमान भुवनेश्वर मिश्र व लाल मुन्नी मिश्रा ने आचार्य पंडित दयाशंकर मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में गंगाजल भरण किया गया। तत्पश्चात कलश एवं शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच कर वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश को स्थापित किया गया। आयोजक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ 1 जून रविवार से सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं प्रतिदिन शाम 7 बजे से पंडित राजेश कृष्ण शास्त्री जी अपना संगीतमय प्रवचन करेंगे। 8 जून रविवार को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। 
     शोभा कलश यात्रा में अक्षयवर मिश्रा, पशुपति मिश्रा, सीताराम मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्रा, शिवकुमार साहू, जीत लाल वर्मा, बुचन साहू, पियूष मिश्रा, आशीष मिश्र, आयुष कुमार मिश्र, प्रेम शंकर ओझा, शोभा, प्रीति, अभिषेक ओझा, सुरेश मिश्रा, सुमंत मिश्र, आदि आदि लोग शामिल रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News