Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शांति व्यवस्था भंग करने पर बांसडीह पुलिस ने 08 लोगों को किया गिरफ्तार


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 
    बांसडीह बलिया,:- — जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में झगड़ा फसाद करने वाले कुल 08 व्यक्तियों/महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 08 जून 2025 को थाना बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट व हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मौके पर सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और कुल 08 आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया।

    इस संबंध में पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनमानस की सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News