Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big BreakingNews:दुष्कर्म के आरोपी ने गवाह की महिला को मारी गोली हालत गंभीर आरोपी फरार विडियो वायरल

    उत्तर प्रदेश देवरिया 
    इनपुट:वायरल विडियो 


    देवरिया उत्तर प्रदेश:---- जनपद में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, बेटी के साथ हुवे दुष्कर्म में गवाह थी महिला,गोली लगने के बाद  महिला के दिये बयान का वीडिओ वायरल।



    यूपी के देवरिया से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने दुर्गावती देवी नाम की महिला के सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।  घायल महिला गोरखपुर मेडिकल कालेज  रेफर कर दिया गया है। 

    - दुर्गावती देवी एकौना थाना क्षेत्र के  पलिया गांव की रहने वाली है। जिसकी तबीयत खराब थी। वह आज दोपहर को वह अपना इलाज कराने के लिए पचलड़ी चौराहे पर दवा कराने के लिए गई थीं। दवा कराकर अभी पैदल लौट ही रही थी कि इस बीच बाइक पर सवार  बदमाश आते है और उसको रोक कर किसी केस को लेकर कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बनाया, जिस पर महिला द्वारा गवाही देने की बात करने पर बदमाशो ने महिला के सीने में गोली मार दी। दुर्गावती देवी के सीने में गोली लगने के बाद भी अपने साथ हुवे इस गोली काण्ड के बारे मे कैमरे के सामने बताया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर घायल महिला को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजती है

     दुर्गावती देवी, घायल महिला का बयान
     इस पुरे घटना को लेकर अरविंद कुमार वर्मा एडिश्नल एसपी ने बताया कि महिला के पति गुलाब यादव ने इस सन्दर्भ में थाना एकौना पर तहरीर दी है उसमें उन्होनें अपनी पुत्री जिसका नाम ममता यादव है उन्हें और उनके तीन सहयोगियों को आरोपित किया है इस सन्दर्भ में साक्ष्य संकलन एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

    -अरविंद कुमार वर्मा, एडिश्नल एसपी देवरिया का बयान।

    इस पुरे घटना के बारे में पुलिस को कई बिन्दुओ पर जाँच करना बाकी है जैसे दुर्गावती की बेटी के साथ 1 साल पहले बलात्कार की घटना हुई उसमें दुर्गावती को गवाही देनी थी जबकि जिसने दुर्गावती के बेटी के साथ दुष्कर्म किया था उसकी बेटी उसी आरोपी के साथ वर्तमान समय में रह रही है। आखिर जब दुर्गावती की बेटी आरोपी के साथ राजी खुशी से थी तो फिर दुर्गावती कोर्ट में उसके खिलाफ बयान क्यू देना चाहती थी। इस वक्त दुर्गावती के पति के तहरीर पर उसकी बेटी और उसके साथ  चार को आरोपी बनाया गया है। अब देखना है कि पुलिस की जाँच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है।

    Bottom Post Ad

    Trending News