उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:संतोष मिश्रा
अयोध्या :--अयोध्या मऊशिवाला में अन्तर्राष्ट्रिय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर श्री राम नशा मुक्ति सेवा संस्थान अयोध्या मे मद्य निषेध विभाग अयोध्या के दिशा- निर्देशन वा संयुक्त तत्वावधान में संस्थान में नशा विरोधी जागरण अभियान चलाया गया जिसमें उपस्थित लगभग 60 भर्ती नशा से पीड़ित लोगो की कौन्सिलिंग किया गया। मुख्य काउन्सलर कर्ता वा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी के प्रबंध/चेयरमैन रमेश कुमार यादव ने एक-एक नशे से पीड़ित व्यक्ति से बात करके उनकी समस्याओ का समाधान बताया और कहा नशा मुक्ति जागरण का मुख्य उद्देश्य नशा करने से हमें क्या हानि होती इसके बारे में बताया की नशा हमारे जीवन मे 4 प्रकार से दीमक की तरह काम करता आर्थिक,सामाजिक,पारिवारिक, शारीरिक नशा करने वाला चारो प्रकार से खोखला हो जाता है और नशे के प्रकार व उनसे उतपन्न समस्याओ पर विधिवत प्रकाश डाला। नशा हमारे समाज में एक गम्भीर बीमारी है जिसने कितने घरों को बर्बाद कर दिया जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने लोगो को नशा न करने की शपथ दिलाई व कहा की मनुष्य अपना मित्र वा शत्रु स्वयं है ,रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह ने किया इस अवसर पर संस्थान की निदेशक मीरा सिंह, वा अमित सिंह, सत्यम सिंह, हिमांशु, अमन सिंह, अमन गुप्ता,रमन सिंह,अंकित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

TREND