उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
रसड़ा बलिया:--थाना रसड़ा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 115(2),352,351(3),105,3(5) BNS से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री विपिन सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 25.06.2025 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 रमाशंकर मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 175/25 धारा 115(2),352,351(3),105,3(5) BNS में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बर्रेबोझ थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 54 वर्ष को सरकारी बस अड्डा रसड़ा से समय करीब 09.35 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-
1.अनिल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बर्रेबोझ थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 54 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
मु0अ0सं0 175/25 धारा 115(2),352,351(3),105,3(5) BNS
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उप निरीक्षक रमाशंकर थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. का0 सतीश कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. का0 सचिन पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया