Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दुबहर पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 50 अदद पाउच 180ml अवैध देशी शराब बरामद



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 
     

    दुबहर, बलिया:--थाना दुबहर पुलिस टीम को मिली सफलता। अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। शुक्रवार को थाना दुबहर पुलिस टीम के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव  मय हमराह कांस्टेबल अभिजीत यादव के देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के क्षेत्र में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर अभियुक्त दीनानाथ कुमार पुत्र उपेन्द्र महतो निवासी मीनापुर, थाना मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार को 50 अदद आफिसर च्वाइस शराब प्रत्येक पाउच 180ml अवैध शराब कुल मात्रा 09 ली0 के साथ दिन के लगभग 12.30 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
    अभियुक्त दीनानाथ कुमार पुत्र उपेन्द्र महतो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/2025 धारा 60(1) आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में- उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल अभिजीत यादव थाना दुबहर, बलिया रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News