Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: सत्यप्रकाश सिंह चौहान 


    रसड़ा बलिया:--थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.07.2025 को उप निरीक्षक देवी प्रसाद मिश्र मय हमराह के तलाश वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2025 धारा 85,80 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट में सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त *1. अशोक कन्नौजिया पुत्र स्व0 फेकू कन्नौजिया 2. प्रिन्स कन्नौजिया पुत्र अशोक कनौजिया निवासीगण ग्राम मुंडेरा थाना रसड़ा जनपद बलिया* को उनके घर के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । हिरासत पुलिस में लिये अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया । 
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
    1. अशोक कन्नौजिया पुत्र स्व0 फेकू कन्नौजिया निवासी ग्राम मुंडेरा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 52 वर्ष ।
    2. प्रिन्स कन्नौजिया पुत्र अशोक कनौजिया निवासी ग्राम मुंडेरा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष । 
    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 246/2025 धारा 85,80 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना रसड़ा, जनपद बलिया 

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    उ0नि0 श्री देवी प्रसाद मिश्रा,हे0का0 आलोक सिंह,हे0का0 इन्द्रजीत यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।


    Bottom Post Ad

    Trending News