उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा दिनांक 06.07.2025 को वर्ष 2021, 2022, 2023,2024 में पंजीकृत आबकारी अभियोगो में बरामदशुदा अंग्रेजी व देशी शराब का मा0 न्यायालय के आदेश से विनिष्टीकरण किया गया।
शासन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर श्री प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.07.2025 को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्री रजनीश कुमार सिकन्दरपुर, वीरपाल सिंह एपीओ बलिया तथा थाना स्थानीय के दो सम्भ्रान्त व्यक्ति एवं प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर श्री प्रवीण कुमार सिंह व हे.मु. राजाराम थाना सिकन्दरपुर एवं सभी उपरोक्त अधिकारीगण व सम्भ्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में थाना स्थानीय पर वर्ष 2021, वर्ष 2022, वर्ष 2023, वर्ष 2024 के पंजीकृत कुल 308 आबकारी अभियोगो में बरामदशुदा शराब अंग्रेजी व देशी मिलाकर 7287 ली0 ( देशी शराब- 7005 ली0 , अंग्रेजी शराब - 282 ली0) को थाना परिसर में पर्याप्त गहराई का गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी । समस्त कार्यवाही की विडियोग्राफी भी की गयी ।
विनष्टीकरण के समय मौजूद अधिकारीगण व सम्भ्रान्त व्यक्तियो का विवरण-
1. श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार महोदय, सर्किल सिकन्दरपुर,बलिया
2. श्री वीरपाल सिंह, एपीओ बलिया
3.श्री प्रवीण कुमार सिंह प्र.नि. थाना सिकन्दरपुर बलिया
4. श्री राजा राम हे.मु. थाना सिकन्दरपुर बलिया
3. सभ्रान्त व्यक्ति क्रमशः- राजू पाण्डेय पुत्र बैजनाथ पाण्डेय निवासी दुगौली थाना सिकन्दरपुर बलिया , 2. विनित कुमार पाण्डेय उर्फ बिट्टू पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय निवासी मिश्रौली थान सिकन्दरपुर जनपद बलिया।