उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:राजेश कुमार पांडय
अयोध्या बीकापुर :--अयोध्या जनपद के थाना तारुन अंतर्गत पुलिस चौकी रामपुर भजन क्षेत्र के ग्राम सभा बेनी गद्दोपुर में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ-साथ नम आंखों से ताजिया की गई दफन मौके पर एसडीएम बीकापुर श्री विकास धर दुबे सीओ बीकापुर हल्का लेखपाल सियाराम थाना अध्यक्ष तारुन संदीप त्रिपाठी रामपुर भगन चौकी एस आई रवि कुमार शर्मा कांस्टेबल सौरभ कुमार महिला कांस्टेबल खुशबू यादव सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे ग्राम प्रधान सुरेश सिंह , रितेश सिंह उर्फ रिंशू सिंह, मोहम्मद इकबाल, वकील अहमद, कलीम ,सुफैल, लालजी, कौशीन अहमद, वसीम अहमद ,वकील एवं क्षेत्रवासीयों के साथ साथ ग्राम वासी मौजूद रहे बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ ताजिया हुई दफन। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह ने बताया ताजिया मार्ग पर खडंजा नहीं था जिस पर एक दिन पहले ही खड़ंजा लगवा कर मार्ग को प्रशस्त किया गया। लाल जी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया दफन कराए जाने पर एस आई रवी कुमार शर्मा कांस्टेबल सौरभ कुमार ग्राम प्रधान सुरेश सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार प्रकट किया। उप जिला अधिकारी बीकापुर विकास धर दुबे स्वयं सीओ बीकापुर के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए दिखे।