Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Festival News:दुबहर क्षेत्र में मातमी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में मोहर्रम का मातमी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में पूरे इलाके में रविवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मुस्लिम बंधुओं ने अपने-अपने गांव से गमे मोहर्रम का जुलूस निकाला। जिसमें भारी संख्या में सभी समुदाय के लोग शामिल रहे। सुबह से देर शाम तक पूरा इलाका नारे या अली, या हुसैन से गुंजता रहा।
    इसी क्रम में नगवा, अखार एवं शिवपुर दीयर नई बस्ती, बेयासी गांव के मुस्लिम बंधुओं ने अपने-अपने गांव से ताजिये का गमे जुलूस निकाल कर विभिन्न मार्गो से होते हुए नगवा,अखार ढाला स्थित अपने-अपने अखाड़े पर पहुंचे। जहां तीनों गांव के युवाओं ने पारंपरिक खेल गदका, गदका बनैठी, बाना बनैठी, सैफ, लठमार, बंदिश आदि के साथ अनेकों करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
     देर शाम सभी ताजियेदारों ने अपनी-अपनी ताजिये को लेकर कर्बला पहुंचे, जहां ताजिये का मिलान हुआ। इसके बाद ताजिये में रखी मिट्टी कर्बला में दफनाई गई। और मुस्लिम बंधुओ ने अपनी नम आंखों से हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस से लेकर कर्बला तक शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर थाना दुबहर के समस्त उप निरीक्षकों के साथ पुरुष एवं महिला पुलिस बल जगह-जगह तैनात रही। वहीं थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार अपने हमराहियों के साथ पूरे क्षेत्र का चक्रमण करते रहे।
    इस मौके पर प्रधान पिंटू पासवान, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, सुजीत सिंह, लक्की सिंह, लक्ष्मण सिंह पप्पू, रणजीत सिंह, सनी सिंह, दुर्गेश सिंह, रामजी गिरी, संजय यादव, प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, गोविंद पाठक, अरुणेश पाठक, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, राधाकृष्ण पाठक, रमन पाठक, विजय यादव, हरिशंकर पाठक, लल्लू पाठक, प्रधान धर्मेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, रविंद्र पाल मुखिया, पवन गुप्ता, दिनेश यादव, प्रधान विनोद भारती, पूर्व प्रधान नफीस अख्तर, संजय चौहान, संतोष यादव, चिरंतन गुप्ता, राजनाथ यादव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद दुबे, सुशील दुबे, प्रधान बलराम यादव, कल्याण सिंह, प्रधान विनोद पासवान, प्रधान छोटेलाल राम, प्रधान अखिलेश सिंह, पूर्व प्रधान शमीम अंसारी आदि लोग अपने-अपने गांव के ताजिये अखाड़े पर मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News