उत्तर प्रदेश देवरिया
इनपुट:वायरल विडियो
सलेमपुर देवरिया :---थाना सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरा मोहन में शनिवार को एक वृद्ध महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है, जो अपने बेटे और बहू के साथ किराये के मकान में रह रही थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्महत्या है, हादसा या किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।