उत्तर प्रदेश आजमगढ़
इनपुट: सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश आजमगढ़:---विवाह के बाद भी एक्स से मिलती थी विवाहिता, तीसरे की एंट्री हुई तो पूर्व प्रेमी ने बेवफाई का खौफनाक बदला लिया, कुल्हाड़ी से काटा।
उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ में विवाहिता अमरावती की हत्या उसके एक्स बॉयफ्रेंड विकास ने की थी। विवाहिता के घर में ही कुल्हाड़ी से वार करके जान ली गई थी।
अमरावती की शादी संजय के साथ हुई थी। विवाह के बाद भी उसने अपने एक्स से मिलना-जुलना नहीं छोड़ा। कई-कई घंटे दोनों ने साथ बिताए। अब एक्स बॉयफ्रेंड विकास को पता चला कि महिला किसी और व्यक्ति से फोन पर लंबी बात कर रही है। अब उसने विकास की कॉल भी नहीं उठाई। इस बात को लेकर दूरियां बढ़ गई थीं।
गत दिवस अमरावती ने कॉल करके विकास को बताया कि उसके सभी घरवाले बाहर गए हैं। वह मौज-मस्ती के मूड़ से महिला के बुलावे पर उसके घर गया। यहाँ महिला व युवक के बीच विवाद हुआ।
महिला ने बाल पकड़कर युवक को घसीटा तो युवक ने गुस्से में कुल्हाड़ी से वार करके महिला की हत्या कर दी। अब युवक अरेस्ट है।