उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया :--क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती, ब्यासी गांव से ग्यारह सदस्यों के जत्थे का एक दल बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हेतु अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार के दिन हर हर महादेव की जयघोष के साथ रवाना हुआ। जो विभिन्न तीर्थ स्थानों का दर्शन करते हुए घर वापस आएगा।
टीम के सदस्य पंकज गुप्ता ने बताया कि बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन के बाद हम सभी लोग जम्मू में माता वैष्णोदेवी के दर्शन करेंगे। माता वैष्णो देवी दर्शन के बाद 17 जुलाई को वापस होंगे। टीम में हीरालाल गुप्ता, चंदन शर्मा, पंकज गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अजय गुप्ता, संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, गोलू पाल, राहुल कुमार ठाकुर, जितेंद्र प्रसाद शामिल हैं।