उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर, बलिया पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय सी0जे0एम0 द्वारा निर्गत NBW वारण्ट के क्रम में 02 नफर वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
थाना दुबहर के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दुबहर पुलिस टीम के उप निरीक्षक कालीशंकर तिवारी मय हमराह हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव के साथ गिरफ्तारी माननीय न्यायालय सी0 जे0 एम0 बलिया द्वारा निर्गत NBW वारण्ट के एस0टी0 नं0 759/22 व मु0अ0सं0 134/21 धारा 323/ 504/ 506/ 308/ 325 भादवि थाना दुबहर, बलिया बनाम वारंटी भीम पासवान पुत्र कन्हैया पासवान निवासी बैजनाथ छपरा, थाना दुबहर, जनपद बलिया एवं अर्जुन पासवान पुत्र कन्हैया पासवान निवासी बैजनाथ छपरा,थाना दुबहर, जनपद बलिया को घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया ।