Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Rashifal:दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग वैदिक पंचांग जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल जानिएं : आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार :-- आज दिनांक - 23 जुलाई 2025दिन - बुधवार
    🌤️ विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
    🌤️ शक संवत - 1947
    🌤️ अयन - दक्षिणायन
    🌤️ ऋतु - वर्षा ऋतु
    🌤️ मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)
    🌤️ पक्ष - कृष्ण
    🌤️ तिथि - चतुर्दशी 24 जुलाई रात्रि 02:28  तक तत्पश्चात अमावस्या
    🌤️ नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:54 तक तत्पश्चात पुनर्वसु 
    🌤️ योग - व्याघात दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात हर्षण
    🌤️ राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक
    🌤️ सूर्योदय - 06:10
    🌤️ सूर्यास्त - 07:20
    👉 दिशाशूल - उत्तर दिशा में
    🚩 व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी- आर्द्रा नक्षत्र योग (प्रातः 04:39 से शाम 05:54 तक) (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)
    💥 विशेष - चतुर्दशी  अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
    💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
    💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
      
    🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️🌷 पुष्य नक्षत्र योग🌷
    ➡ 24 जुलाई 2025 गुरुवार को शाम 04:43 से 25 जुलाई सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है।
    🙏🏻 १०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले :
    *ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम :
    ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : 

    🕉️  वैदिक पंचांग  🕉️🌷 कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में🌷
    🌳 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें।

    🕉️  वैदिक पंचांग 🕉️🌷 धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए 🌷
    ➡️ 24 जुलाई 2025 गुरुवार को अमावस्या है।
    🔥 हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
    🍛 सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
    🔥 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।
    🔥 आहुति मंत्र🔥
    🌷 १. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
    🌷 २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
    🌷 ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
    🌷 ४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
    🌷 ५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
     
    🕉️  वैदिक पंचांग  🕉️जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष !

    23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
     
    आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

    शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
    शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
    शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
    ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
    शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
    आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म - कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें।  नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

    🌞 वैदिक काशी हृषीकेश पंचांग  🌞
    🌹समय का दान, श्रम का दान और अंश का दान
     अवश्य करे,
    🌹प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार जरूर पढ़े,
     🌤️  दिनांक 23 जुलाई 2025
    🌤️ दिन - बुधवार
    🌤️ विक्रम संवत - 2082
    🌤️ शक संवत -1947
    🌤️ मास - श्रावण
    🌤️ पक्ष - कृष्ण
    🌤️ तिथि- चतुर्दशी रात्रि 02:00 तक तत्पश्चा आमवस्या
    🌤️ नक्षत्र- आद्रा सायं 06:12 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
    🌤️ योग- व्याघात दिन 01:40 तक तत्पश्चात हर्षण
    🌤️ राहुकाल - दिन 12:03 से दिन 01:43 तक
    🌞 सूर्योदय-05:20
    🌤️ सूर्यास्त- 06:40
    🌹दिनमान - 33/20
    ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
    तिथि + वार (दिन ) + 1= मे भाग 4 से दीजिए,शेष 3,0 पृथ्वीलोक जो शुभ है ✅✅.
    1 आने पर स्वर्गलोक मे जो अशुभ है❌ ❌ ,
    2 आने पर पाताल लोक मे जो अशुभ है ❌ ❌, 
    3,0 में हवन के लिए शुभकारक,1,2, मे हवन अशुभकारक,
    🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱
    तिथि ×2 +5= मे भाग 7 से दीजिये, शेष 
    1 शिवजी कैलाशपर जो शुभ है, ✅✅.
    2 गौरी सन्नीधौ जो शुभ है, ✅✅.
    3 बृषभारुढ़ जो शुभ है,✅✅.
    04 सभायं अशुभ ❌❌, 5 भोजनेअशुभ  ❌❌, 
    6 क्रीड़ाया अशुभ ❌❌, 0 श्मशाने अशुभ  ❌❌.
    🌹दिशा शुल = उत्तर दिशा.

    Bottom Post Ad

    Trending News