उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
नगरा बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पास्को एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा श्री कौशल कुमार पाठक थाना नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 12.07.2025 को थानाध्यक्ष नगरा श्री कौशल कुमार पाठक व उ0नि0 विकास यादव मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/25 धारा धारा 76,65(2),62 BNS व 5K/5M/18 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित *01 नफर अभियुक्त भरत ठाकुर पुत्र शिवनाथ ठाकुर सा0 सरया बगडौरा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 32 वर्ष* को मुखबीर खास की सूचना पर सलेमपुर पुलिया के पास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्या0 रवाना किया गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
मु0अ0सं0- 176/25 धारा 76,65(2),62 BNS व 5K/5M/18 पाक्सो एक्ट थाना नगरा बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
भरत ठाकुर पुत्र शिवनाथ ठाकुर सा0 सरया बगडौरा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 32
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार पाठक,उ0नि0 श्री विकास यादव ,हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 हरिकेश यादव थाना नगरा, बलिया