Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    "UP की राजनीति में नया अध्याय जुड़ा "



    उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 

    "समूचे उत्तर प्रदेश के चहेते मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, UP के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने" 


    लखनऊ उत्तर प्रदेश:---उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने एक इतिहास रच दिया है। योगी आदित्यनाथ जी ने 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लगातार इस पद पर काबिज हैं। स्व० श्रद्धेय गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) आठ वर्ष और 127 दिन का रहा था। उत्तर प्रदेश राज्य को देश की तमाम बड़ी योजनाओं में शीर्ष पर ला रहे योगी आदित्यनाथ जी ने लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करने का 72 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। योगी आदित्यनाथ ने अब तक 8 वर्ष 4 माह और 10 दिन का प्रभावी कार्यकाल पूरा कर लिया है। यह कार्यकाल केवल समय की गणना नहीं, बल्कि एक युग परिवर्तन की गाथा है। योगी आदित्यनाथ जी ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और एनडी तिवारी के साथ ही मायावती और अखिलेश यादव जैसे नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ जी ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार विधान भवन की प्राचीर पर आठवीं बार ध्वजारोहण किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिली है।


    Bottom Post Ad

    Trending News