ब्रह्मपुर बक्सर बिहार
इनपुट: विवेकानंद पांडेय
ब्रह्मपुर बक्सर बिहार :---दिनांक - 10 अगस्त 2025 दिन - रविवार
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत - 1947
🌤️ अयन - दक्षिणायन
🌤️ ऋतु - वर्षा ऋतु
🌤️ मास - भाद्रपद ( गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
🌤️ पक्ष - कृष्ण
🌤️ तिथि - प्रतिपदा दोपहर 12:09 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र - धनिष्ठा दोपहर 01:52 तक तत्पश्चात शतभिषा
🌤️ योग - शोभन रात्रि 12:02 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
🌤️ राहुकाल - शाम 05:35 से शाम 07:12 तक
🌤️ सूर्योदय - 06:16
🌤️ सूर्यास्त - 07:11
👉 दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण - पंचक
💥 विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️🌷 अंगारकी -मंगलवारी चतुर्थी 🌷
➡️ 12 अगस्त 2025 मंगलवार को सुबह 08:40 से 13 अगस्त सूर्योदय तक अंगारकी -मंगलवारी चतुर्थी है।
🙏 अंगारकी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है।
🌷 बिना नमक का भोजन करें
🌷 मंगल देव का मानसिक आह्वान करो
🌷 चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें
💵 कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा।
🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️🌷 विघ्नों और मुसीबतें दूर करने के लिए🌷
👉 12 अगस्त 2025 मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 09:06)
🙏🏻 शिव पुराण में आता हैं कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :
🌷 ॐ गं गणपते नम:!
🌷 ॐ सोमाय नमः!
🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️🌷 मंगलवार चतुर्थी🌷
👉 भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त 2025 को (सुबह 08:40 से 13 अगस्त सूर्योदय तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..
👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-
🌷 1) ॐ मंगलाय नमः
🌷 2) ॐ भूमि पुत्राय नमः
🌷 3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः
🌷 4) ॐ धन प्रदाय नमः
🌷 5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः
🌷 6) ॐ महा कायाय नमः
🌷 7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः
🌷 8) ॐ लोहिताय नमः
🌷 9) ॐ लोहिताक्षाय नमः
🌷 10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः
🌷 11) ॐ धरात्मजाय नमः
🌷 12) ॐ भुजाय नमः
🌷 13) ॐ भौमाय नमः
🌷 14) ॐ भुमिजाय नमः
🌷 15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः
🌷 16) ॐ अंगारकाय नमः
🌷 17) ॐ यमाय नमः
🌷 18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः
🌷 19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः
🌷 20) ॐ वृष्टि हराते नमः
🌷 21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः
🙏 ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-
🌷 भूमि पुत्रो महा तेजा
🌷 कुमारो रक्त वस्त्रका
🌷 ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम
🌷 ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे
🙏 हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी, रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ!
पंचक शुरू- 10 अगस्त 2025, रविवार को रात 02:11 बजे
पंचक खत्म- 14 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 09:06 बजे
🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️ जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष!
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको सामाजिक एवं सरकारी कार्यो से लाभ मिलेगा लेकिन आलस्य भी आज अधिक रहेगा सातः ही कार्य मे विघ्न डालने वाले भी अधिक ही रहेंगे जिससे विलम्ब अथवा कार्य हानि भी हो सकती है। भागीदारी के व्यवसाय में अधिक लाभ की संभावना रहेगी साथ ही शेयर आदि कार्यो में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। कार्यभार अधिक होने से थकान अथवा शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत होगी। पारिवारिकजन किसी लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे लेकिन अभी इसमे कुछ व्यवधान जरूर आएगा। खर्च अधिक रहेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन की लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप मांगलिक कार्यो में उपस्थिति देंगे धार्मिक पूजा पाठ के साथ ही तंत्र मंत्र में रुचि रहेगी। आज परिस्थिति चाहे कैसी भी हो आप स्वयं को उसके अनुसार ढाल लेंगे फिर भी हित शत्रुओ से सावधान रहें बेवजह परेशान करने वाले आज अधिक मिलेंगे। व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान से गति आएगी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। कुछ दिनों से लटकी मनोकामना की पूर्ति जल्द ही कर सकेंगे। घर मे सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर मे कहा सुनी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिससे कार्य करने का उत्साह नही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर आज घरवालों अथवा मित्रो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धन लाभ तो होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च भी अधिक होने से तुरंत चला भी जाएगा। आज दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। किसी सामाजिक आयोजन में जाने की योजना बनेगी जिसे टालने की कोशिश वातावरण अशांत करेगी। गृहस्थ में आज बाहर की अपेक्षा अधिक आराम महसूस करेंगे। आस-पड़ोसियों से आज किसी सदस्य के कारण विवाद होने की संभावना है। यात्रा अंत समय पर टलेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनाएंगे। आज आप किसी भी हालत में हाथ आये कार्य को बिना लाभ कमाए जाने नही देंगे। सहकर्मी आपसे किसी कारण से परेशान हो सकते है फिर इसकारण भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे। आज उधारी को लेकर किसी से तकरार हो सकती है धैर्य धारण करें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। आज बाहर के लोगो को आकर्षित करना जितना आसान रहेगा इसके विपरीत घर के सदस्यों को खुश रखना उतना ही कठिन रहेगा। घर के बुजुर्ग किसी कार्य मे रोड़ा डालेंगे जिससे बहस की स्थिति बनेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आय एक से अधिक साधनों से होगी। धन कमाने के लिए आज आप गलत साधन अपनाने से भी नही चूकेंगे लेकिन फिर भी सफ़लता अवश्य मिलेगी। मध्यान तक थोड़ा परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा रात्रि तक रुक रुक कर धन की आमद होती रहेगी आज काम काज की लेकर शरीर की भी चिंता नही रहेगी। मित्र परिजनों के साथ बाहर घूमने भोजन आदि के प्रसंग बनेंगे लंबी यात्रा की योजना बनेगी। रात्रि के समय सेहत गड़बड़ हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप सहयोगी अथवा किसी परिजन के रूखे व्यवहार से दुखी रहेंगे। जिस कार्य को करने की जल्दी होगी उसी में विलंब होगा कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था रहने से उचित लाभ से वंचित रह सकते है फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। नौकरी पेशा जातक आज कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे आप आज फिजूल खर्च से बचें अन्यथा धन संबंधित परेशानी बनेगी। व्यवसायी वर्ग संध्या के आस पास अच्छा लाभ कमा सकेंगे शेष दिन कार्य मंदा रहेगा। घरेलू वातावरण में थोड़ी गरमा गर्मी हो सकती है फिर भी स्थिति ज्यादा खराब नही होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी करेगा। बचते बचते बेवजह कलह होने से मन अशांत रहेगा। व्यवहार में रूखापन आज कुछ ज्यादा ही रहेगा जिससे आस पास के लोग आपसे दूरी बनाना चाहेंगे लेकिन आज आपकी सहायता की आवश्यकता किसी को अवश्य पड़ेगी स्वार्थ से ही सही लोग आपके आस पास चक्कर लगाते रहेंगे जब तक स्वार्थ पूर्ति ना हो इसके बाद कोई नही पूछेगा। सेहत में भी आज खराबी रहेगी सर अथवा दांत सम्बंधित व्याधि से कष्ट होगा। घर मे मौन रहने का प्रयास करें बाहर भी आवश्यकता पड़ने पर भी बोले शांति बनी रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन कुछ घरेलू छोटी मोटी बातो को छोड़ उत्तम ही रहेगा। कार्य व्यवसाय में आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी परन्तु बाद में नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग नही मिलेगा फिर भी अपने दम पर किसी भी कार्य को पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। धन लाभ आशाजनक रहने से आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत अकस्मात बिगड़ सकती है लेकिन व्यस्तता के कारण इसकी अनदेखी बाद में ज्यादा परेशान करेगी। परिवार में इच्छा पूर्ति ना करने पर नाराजगी रहेगी। भाई बंधुओ से मतभेद बढ़ने की संभावना है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के आरंभिक भाग में लाभ की संभावना बनेगी परन्तु दिन चढ़ते अधिकांश संभावनाएं निराशा में बदल जाएगी कार्य क्षेत्र पर आप अथवा किसी सहकर्मी से कोई त्रुटि होने के कारण हानि हो सकती है। एक बार स्थिति बिगड़ने पर कारोबार चाह कर भी नही संभाल सकेंगे। फिर भी खर्च निकालने लायक आय संध्या के आस-पास हो जाएगी। आज आपका मन अनैतिक कार्यो की ओर ज्यादा भटकेगा सतर्क रहें मान हानि हो सकती है। परिवार में भी आज किसी भी प्रकार से नुकसान होने की संभावना है। मामूली बातो की तूल ना दे आज वैसे ही परिजनों का दिमाग खराब रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन वैसे तो स्थिति में सुधार आएगा फिर भी मानसिक रूप से आज चंचलता अधिक रहने से बने बनाये कार्य की स्वयं की गलती से बिगाड़ लेंगे बाद में इसका पछतावा भी रहेगा। धन लाभ आज किसी ना किसी तरह हो ही जायेगा। प्रलोभन में आकर आज कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है शीघ्र इससे लाभ होता दिखेगा लेकिन बाद में कोई उलझन अवश्य छोड़ कर जाएगा। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी बिक्री बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आज आय के नवीन साधन भी विकसित होंगे। घर मे किसी से बिगाड़ होने की संभावना है कम बोले।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिए आज दिन का आरंभ थोड़ी प्रतिकूलता वाला रहेगा किसी प्रियजन के कारण मानसिक दुख पहुचेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा विवेक से काम करेंगे। व्यवसाय में आज का दिन आशानुकूल नही रहेगा सोची हुई योजनाओ में आशा से कम लाभ मिलेगा कुछ कार्य विलम्ब होने पर आगे के लिए टलेंगे। अधिकांश समय आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखेंगे लेकिन कुछ एक मामलों में धैर्य टूटने पर अशांति फैल सकती है। घर का वातावरण स्वार्थ से भरा रहेगा फिर भी संध्या के समय थोड़ी शांति रहेगी।