Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:हवन-पूजन, आरती एवं भंडारे के साथ शिवनाथ बाबा स्थान पर अखंड संकीर्तन का हुआ समापन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के उग्रसेनपुर (ओझा कछुआ) गांव में ग्राम देवता शिवनाथ बाबा के प्रांगण में लोक कल्याणार्थ कराए गए अखंड हरिकीर्तन, हवन-पूजन, आरती एवं भंडारे के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। मुख्य यजमान पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्र के हाथों पुरोहित पंडित छोटकल पांडेय व राजनारायण पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
    प्रसिद्ध गायक मनोज सिंह, रत्नेश सिंह आदि ने विभिन्न धुनों पर कीर्तन गाकर लोगों को आनंदित किया। कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया। क्षेत्र के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा के स्थान पर माथा टेका। देवी, देवताओं सहित शिवनाथ बाबा की जयकारों से वहां भक्तिमय माहौल बना रहा। शिवनाथ बाबा कमेटी के सदस्यों द्वारा उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया।
     इस मौके पर भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय उपाध्याय, धरीछन मिश्रा, मोहन दुबे, शशिकांत मिश्रा, भुवनेश्वर मिश्रा, प्रदुम्न साहू , उमेश गुप्ता, जयराम शर्मा, सुनील दुबे, बालेश्वर दुबे, राम बहादुर दुबे, टुनटुन दुबे, राजू वर्मा, अशोक वर्मा, जीतन राम, टेंगर दुबे, राजकुमार खरवार, रामसागर यादव, मग यादव, संजय यादव, भुन्ड राजभर, विजय मिश्र, विशु साहू, बालकृष्ण प्रजापति, सुरेंद्र मिश्र सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News