Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    UP गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष स्याम बिहारी गुप्ता पहुंचे अयोघ्या



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:संतोष मिश्रा
     अयोध्या :--उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता अयोध्या पहुंचे, सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया उसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की, उत्तर प्रदेश में गौ वंशो की स्थिति को लेकर श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गौशालाओं को स्वयं सेवी संस्थाओं और महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की तैयारी है। एक गोवंश पर ₹1500 चार गोवंश पर ₹6000 दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को और महिला समूह को सुपुर्द किए जाने है। किसी भी गौशाला में अगर 14000 गोवंश है तो 10000 गोवंश किसानों को दिए जाएंगे। किसान ही गौ वंशों का भरण पोषण करेगा। जिनको गोवंश दिए जाएंगे उनकी सारी व्यवस्था भी होगी। गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे ताकि खाद बने और खेत उपजाऊ बन सके और जब खेतों में प्राकृतिक खाद जाएगा तो लोग बीमारियों से भी बचेंगे। नरेन्द्र देव कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित एक गोष्ठी में भाग लेने के लिए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता अयोध्या पहुंचे है.।

    Bottom Post Ad

    Trending News