Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    कोचिंग संस्थान में विस्फोट,2 की मौत की सूचना,करीब 10 बच्चे घायल,अचानक जोरदार विस्फोट

    उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद 
    इनपुट:वायरल विडियो 


    फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश:---सन क्लासेज एंड लाइब्रेरी नाम के कोचिंग संस्थान में विस्फोट,2 की मौत की सूचना,करीब 10 बच्चे घायल,अचानक जोरदार विस्फोट के चलते कई मीटर दूर तक बिखरा सामान कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

    विस्फोट में घायल 5 बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया लाया गया जिनमें से दो बच्चों को रेफर कर दिया गया है,इसके साथ ही दो  गंभीर रूप से घायल युवकों को भी जिला अस्पताल लोहिया लाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई‌

    दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है अभी तक दोनों ही युवकों की पहचान नहीं हो सकी है घटना के बाद लगभग 200 मीटर दायरे में सिर्फ और सिर्फ मलवा बिखरा पड़ा हुआ है।

    जिला अस्पताल लोहिया में मामले की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार सीएमएस डॉ जगमोहन शर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ अनूप दीक्षित विवेक सक्सेना भी आ गए।

    सीएमओ ने एक अज्ञात मरीज की मौत की पुष्टि की है इसके साथ ही तीन मरीजों को रेफर किए जाने की बात कही है तीन मरीजों का जिला अस्पताल लोहिया में उपचार जारी है।
    डीएम एसपी एवं सिटी मजिस्ट्रेट भारी दलबल के साथ मौके पर मौजूद हैं एवं जांच की जा रही है।

    Bottom Post Ad

    Trending News