Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    डैम से झरने जैसा गिरा पानी, VIDEO: 8 गेट खोले; 27 जिलों में अलर्ट, कल से ओले गिरेंगे

    उत्तर प्रदेश चंदौली
    इनपुट :वायरल विडियो 
    लखनऊ/चंदौली:---यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने आज रविवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    शनिवार को पूर्वी यूपी के 41 जिलों में झमाझम बारिश हुई। जबकि पश्चिम यूपी के सिर्फ 7 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वाराणसी में 125 साल बाद अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

    प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक यूपी में 28.6 मिमी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने सिर्फ 6.4 मिमी बारिश का अनुमान लगाया था। ऐसे में इन 4 दिनों में औसत से 346% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

    बारिश के चलते चंदौली और मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो हो गए। चंदौली के लतीफशाह डैम के 8 गेट खोलकर कर्मनाशा नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

    सोनभद्र के खुटहां गांव में एक दुकान में 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर दुकान में काउंटर के नीचे छिपा था। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर मुक्खा पहाड़ी पर छोड़ा। वहीं, मिर्जापुर में अहरौरा बांध से पानी छोड़ा गया है। इसके बाद जमालपुर विकास खंड के 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। जलर्शा के गांव औड़ी में भी पानी घुस गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News