देश विदेश
इनपुट:सोशल मीडिया
देश विदेश:---फिलीपींस के दक्षिणी क्षेत्र मिंडानाओ में शुक्रवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रारंभिक जानकारी में भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.5 किया गया।
फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी के अनुसार, कई झटके और आ सकते हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में एक मीटर से अधिक ऊंचाई वाली लहरों के साथ विनाशकारी सुनामी की संभावना है।
प्रशासन ने मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। अभी तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि इससे पहले 30 सितंबर को सेबू प्रांत में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 69 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 150 लोग घायल हुए थे।

TREND