Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    महिला प्रतिभागियों हेतु "मैराथन दौड़" (RUN FOR EMPOWERMENT) प्रतियोगिता का आयोजन

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया उत्तरप्रदेश:--मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान को धरातलीय पटल पर प्रभावी एवं क्रियान्वन बनाने के लिए  पुलिस लाइन बलिया में महिला प्रतिभागियों हेतु "मैराथन दौड़" (RUN FOR EMPOWERMENT) प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।
    ➡️ पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अधि0/कर्मचारीगण की उपस्थिति में पुलिस लाइन बलिया से हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ ।


    उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 06.10.2025 को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित *"मिशन शक्ति-5.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर/सदर श्री मो0 उस्मान के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा पुलिस लाइन बलिया से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, महिला सुरक्षा की जागरूकता हेतु जनपद स्तर पर दौड़ Run For Empowerment (मैराथन)का आयोजन पुलिस लाइन बलिया से  प्रारम्भ होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज, कलेक्ट्रेट स्टेडियम तिराहा से होते हुए पुलिस लाइन बलिया में सम्पन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अधि0/कर्मचारीगण की उपस्थिति में पुलिस लाइन बलिया से प्रतियोगिता का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
    मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कुल 30 महिला प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस अधीक्षक, बलिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्वयं प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। मैराथन दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टाप 03 महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं शेष अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया ।
    सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागियों का विवरण-👇🏻

    प्रथम- म0आ0 तबस्सुम बानों (नियुक्ति- थाना बांसडीहरोड बलिया)
    द्वितीय- म0आ0 बबली  (नियुक्ति -महिला सहायता प्रकोष्ठ बलिया)
    तृतीय*
    -म0आ0 वन्दना मिश्रा  (नियुक्ति- महिला थाना बलिया)

    मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य-👇🏻
    उत्तर प्रदेश सरकार व माननीय मुख्यमंत्री जी की तरफ से महिलाओं को सशक्त व सभी क्षेत्रों में समान  सहभागिता हेतु चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने, महिला सम्बन्धी अधिकारों, समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया । महिलाओं/बालिकाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, उनके अधिकारों के विषय में एवं उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देना है । मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में पोस्टर के माध्यम से आपातकालीन नंम्बरों ( जैसे वीमेन पावर लाइन – 1090,  महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112,  सीएम हेल्पलाइन – 1076,  स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस – 108, साइबर हेल्पलाइन – 1930 )  जागरुक करने का प्रयास किया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत प्रदेश के जनपद में स्थित सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क का विस्तार कर शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पर महिलाओं के शिकायतों व समस्याओं का कम समय में निस्तारण किया जाएगा। 
    इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के दौरान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)  श्री दिनेश कुमार शुक्ला, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर/सदर श्री मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश कुमार दूबे सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News