Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    महाशिवरात्रि पर जुलूस के रूप में निकली बाबा भोलेनाथ की भव्य पालकी : भक्ति के रंग में रंगा पूरा इलाका



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के ग्राम पांडेयपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 'शिव विवाहोत्सव' का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान 'शिव बारात' और मनोहारी आकर्षक झांकियों ने समूचे क्षेत्र को शिवमय कर दिया।
     शिव मंदिर से आरंभ हुई यह भव्य शोभायात्रा छोटका दुबहर, धरनीपुर, घोड़हरा ढाला, अड़रा और जनाड़ी गांव से होकर गुजरी। इस शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ, पालकी व गाजे-बाजे के साथ क्षेत्र के हजारों महिला, पुरुष व बच्चों ने बाबा भोलेनाथ की जयकारा लगाते और नाचते नजर आए। शोभा यात्रा के दौरान ग्राम किशनीपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे के नेतृत्व में शिव मंदिर के सदस्यों व ग्रामीणों ने शिव बारातियों को मिष्ठान, फल, रस आदि से सेवा कर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।भगवान शिव-पार्वती की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में सीताराम, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मनोहारी झांकियों ने आध्यात्मिक छटा बिखेरी। भभूति और अबीर गुलाल रमाए भक्तगण पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर भावविभोर होकर नृत्य करते नजर आए। मंदिर पहुंचने पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया।आयोजन को सफल बनाने में उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान शिव कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। जहाँ हर वर्ग के लोग महादेव के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम में जगह-जगह दुबहर पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर बृजेश पांडेय, प्रदीप पांडेय, ग्राम प्रधान बलदेव गुप्ता, रवीश कुमार सिंह, ओम शंकर पाल, बबलू सिंह, गुरु प्रसाद पांडेय, राजधन पांडेय, नारायण पांडेय, सिंटू पांडेय, राजेश पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    उधर शिवपुर दियर नई बस्ती स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, अखार में तेजेश्वर नाथ, नगवा में नागेश्वर नाथ एवं बाबा गरीबानाथ, जनाड़ी में बालखंडी नाथ तथा भरसर में बाबा दु:खहरण नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से पूजन-अर्चन किया। दिनभर पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। अधिक भीड़-भाड़ वाले शिवालयों पर सेवा एवं सुरक्षा के मद्देनजर दुबहर थाने की पुरुष एवं महिला पुलिस तैनात रही। थानाध्यक्ष अजय पाल क्षेत्र के सभी शिवालयों पर अपने हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News