Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित रहा डॉ0 श्रीराम चौधरी का जीवन : कौशल कुमार



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के बंधुचक (नगवा) स्थित आदर्श रघुपति संस्कृत इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. श्रीराम चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।
     सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्रीराम चौधरी उच्च विचार, उत्कृष्ट शिक्षाविद एवं रचनात्मक सोच के धनी व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के विकास एवं समाजहित से जुड़े अनेक रचनात्मक कार्यों को भी साकार किया। उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक एवं सामाजिक मूल्यों का लाभ आज भी समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल कुमार ने कहा कि डॉ. श्रीराम चौधरी सेवा, करुणा और समर्पण की सच्ची प्रतिमूर्ति थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए दूरदर्शिता के साथ अनेक परोपकारी कार्य किए। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी द्वारा शिक्षित छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देकर उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक सेवा के माध्यम से उनकी विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं।
    श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. श्रीराम चौधरी के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. हरेंद्रनाथ यादव, नीलू यादव, शीला यादव, अंजू गौतम, राजेंद्रनाथ यादव, रविंद्रनाथ यादव, सुभद्रा, दीपू, शुभांशु पाठक, चंद्रप्रकाश यादव, गुड्डन पाठक, पप्पू राम, पांडेश्वर राम, बृजेश यादव, पलक पाठक, मनीषा, श्वेता यादव, धीरेंद्र पांडेय सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्रनाथ यादव ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News