Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अवनीश कुमार सिंह ‘विकास भवन कर्मचारी महासंघ, बलिया’ के महामंत्री मनोनीत : टाउन हॉल में किया गया भव्य स्वागत



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:--विकास भवन कर्मचारी महासंघ, बलिया के महामंत्री पद पर लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी अवनीश कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं प्रतिनिधियों में भारी उत्साह है। बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के दिवार्षिक अधिवेशन के दौरान अवनीश कुमार सिंह के चयन की औपचारिक घोषणा की गई।
    अधिवेशन में प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेताओं ने अवनीश सिंह का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने बधाई संदेश देते हुए आशा व्यक्त की कि अवनीश कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और कर्मचारी हित से जुड़ी मांगों तथा समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। स्वागत समारोह के अंत में अवनीश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

    Bottom Post Ad

    Trending News