Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हनुमान चबूतरा के वार्षिकोत्सव में कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों में हरि नाम संकीर्तन कर किया आनंदित


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव स्थित हनुमान चबूतरा पर हर साल की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित रघुनाथ दुबे ने यजमान जयराम पुजारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वैदिक विधिविधान के साथ कराया। संकीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुण्य के भागी बने। संकीर्तन के व्यास मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह, मनी पांडेय, मोनू गिरि तथा नागेंद्र यादव ने भिन्न-भिन्न  धुनों मे हरि नाम संकीर्तन करके श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की शाम को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ अखंड कीर्तन का समापन होगा, जिसके पश्चात विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
    इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव कुमार पांडेय, संजय यादव, मदन यादव, विश्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News