उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के दादा के छपरा (अखार) स्थित बाबा चुपशाह वारसी की मजार पर आयोजित 39वां वार्षिक उर्स कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द की एक अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए संपन्न हुआ। रविवार की रात आयोजित इस उर्स में दूर-दराज से आए मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ-साथ भारी संख्या में हिंदू श्रद्धालुओं ने भी बाबा के मजार पर मत्था टेककर मन्नतें मांगी और देश-प्रदेश में अमन-चैन की दुआएं की।
उर्स का शुभारंभ उर्स इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में हुआ। मौलाना अजहर हुसैन, सदर गुलाम रब्बानी और अख्तर अली वारसी के मार्गदर्शन में मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई। इसके उपरांत कुरान ख्वानी, सलात व सलाम और मिलाद-ए-पाक का रूहानी कार्यक्रम अकीदत व सम्मान के साथ संपन्न कराया गया।
सोमवार की सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर कुल शरीफ की दुआ के साथ 39वें उर्स का विधिवत समापन हुआ। बता दें कि- "दादा के छपरा निवासी बाबा चुपशाह वारसी ने 1988 में पर्दा कर लिया। तब से उनके चाहने वाले लोग प्रतिवर्ष उनकी मजार पर उर्स का आयोजन करते हैं।" कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मुस्तैद रहा।
आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान सेराज अंसारी, गुप्तेश्वर पाठक 'गोगा', पिंटू जावेद, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, सुजीत सिंह, लक्की सिंह, दुर्गा दुबे, पूर्व प्रधान शमीम अंसारी, छोटेलाल गुप्ता, सुरेश राय, अकमल नईम 'मुन्ना', प्रियम्बद दुबे, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, वरुण सिंह, नीरज प्रताप सिंह, रामविलास गिरी, टिंकू पाठक, ओमप्रकाश राय, पूर्व प्रधान लुड्डू पांडेय, पिंटू पासवान, बंटी सिंह, कमलेश्वर गुप्ता, राजेंद्र राय, सूरज कुमार गुप्ता, नसीम वारसी 'भोला', सोनू, मिंटू , कांस्टेबल अरुण यादव, प्रिंस मद्धेशिया, विश्व रंजन चौबे, विशाल यादव सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

TREND