Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    01 नफर अभियुक्त को 20 दिवस का साधारण कारावास व 1,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आबकारी अधि. के मामले में मा0 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश कार्ट सं0- 01 बलिया द्वारा दोषी करार देते हुए 01 नफर अभियुक्त को 20 दिवस का साधारण कारावास व 1,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

    दिनांक 22.01.2025 को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी से थाना सहतवार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 558/2014  धारा- 60 आबकारी अधि0 व धारा 272,273 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में आरोपित 01 नफर अभियुक्त अनुज सिंह उर्फ अनु पुत्र रामजी सिंह निवासी भोपतपुर थाना सहतवार जनपद बलिया* को मा0 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोर्ट न0- 01  बलिया द्वारा- धारा 60(1) आब. अधि. में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 20 दिवस का साधारण कारावास एवं 1000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को 03 दिवस का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा।
     
    अभियोजन अधिकारी- ADGC श्री राम नरेश यादव


    Bottom Post Ad

    Trending News