उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
भीमपुरा बलिया:----थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता को किया गया सकुशल बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.01.2025 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 श्री राहुल कुमार मय हमराह हे0का0 आकिब जावेद, म0का0 ऋचा कुशवाहा के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/25 धारा 74, 296, 352, 35(2), 87, 61(2) बीएनएस सम्बन्धित अभियुक्त 1.आलोक कुमार पुत्र श्री किशुन राम 2.अभियुक्त सोमल पुत्र स्व0 पूजन राम निवासीगण जजौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया को रेलवे स्टेशन किड़िहरापुर के पास से समय 12.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 13/25 धारा 74,296,352,351(2),87, 61(2) बीएनएस व धारा बढोत्तरी 7/8 पाक्सो एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार नाम पता अभियुक्तगण -
1. आलोक कुमार पुत्र श्री किशुन राम निवासी जजौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
2. सोमल पुत्र स्व0 पूजन राम निवासी जजौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री राहुल कुमार थाना भीमपुरा जनपद बलिया
2. हे0का0 आकिब जावेद थाना भीमपुरा जनपद बलिया
3. म0आ0 रिचा कुशवाहा थाना भीमपुरा जनपद बलिया

TREND