उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
भीमपुरा बलिया:---थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुकान में चोरी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।अभियुक्त के कब्जे से चोरी हुआ समान किया गया बरामद। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.01.2025 को थाना भीमपुरा जनपद बलिया पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत दर्ज करायी गयी कि मेरी दुकान में विशाल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासीग्राम सिउरी पोस्ट इब्राहिमपट्टी थाना भीमपुरा बलिया द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 14/25 धारा 305 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 25.01.2025 को उ0नि0 श्री राजकेशर सिंह मय हमराह हे0का0 बृजेश सिंह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी ग्राम सिउरी पोस्ट इब्राहिमपट्टी थाना भीमपुरा बलिया को इब्राहिमपट्टी शिवमन्दिर के पास से समय करीब 13.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । जिसके कब्जे से चोरी हुआ समान 1. आरीएन्ट एक बन्डल 2. पोली कैब ब्रान्ड एक बन्डल 3. वजाज गोल्ड एक बन्डल 4. उषा ब्रान्ड का सिलीग फैन को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
मु0अ0सं0 14/25 धारा 305 व धारा बढौत्तरी 317(2) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त -
विशाल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी ग्राम सिउरी पो. इब्राहिमपट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
बरामदगी-
1. आरीएन्ट एक बन्डल
2. पोली कैब ब्रान्ड एक बन्डल
3. वजाज गोल्ड एक बन्डल
4. उषा ब्रान्ड का सिलीग फैन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री राजकेशर सिंह थाना भीमपुरा जनपद बलिया
2. हे0का0 बृजेश सिंह थाना भीमपुरा जनपद बलिया

TREND